Top News

विद्युत कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल लगा रिश्वत लेने का आरोप

 


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो विद्युत विभाग के कर्मचारी अफरोज से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी ने रिश्वत ली है। हालांकि न्यूज़ एक्सपर्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


पीड़ित का आरोप

चेनापूरी निवासी जाहिद ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बिजली मीटर खराब हो गया था। उसने विद्युत कर्मचारी अफरोज से मीटर बदलने की बात की। अफरोज मीटर उतारकर ले गया और कहा कि जब तक नया मीटर लगता है, तब तक तार डालकर बिजली इस्तेमाल कर लो।

जाहिद का कहना है कि उसने अफरोज की बात मानकर तार डालकर बिजली ली। लेकिन अगले ही दिन अफरोज ने उसी तार की वीडियो बना ली और धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि अफरोज ने कहा – “या तो बीस हजार रुपये दो, वरना तुम्हारी एफआईआर हो जाएगी।”


जाहिद ने आरोप लगाया कि मजबूरी में उसने 20 हजार रुपये अफरोज को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

जाहिद का कहना है कि यह पूरा मामला दबाव बनाने और पैसे ऐंठने का है। वहीं, अफरोज से जुड़े पैसे की लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जांच के संकेत

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो और आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







Post a Comment

Previous Post Next Post