Top News

नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को हाफिजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से कुकर्म के आरोपी को हाफिजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुशील शर्मा 

हापुड़ - जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को देवी माता मंदिर, गिरधरपुर तुमरैल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान योगेश शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी गिरधरपुर तुमरैल थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। योगेश पर थाना हाफिजपुर में मु.अ.सं. 93/25, धारा 333 बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रची गिरफ्तारी की रणनीति

पुलिस को आरोपी की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना हाफिजपुर की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि “आरोपी लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना पर देवी माता मंदिर के पास से इसे गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण पहले ही कराया जा चुका है और अब न्यायालय में चालान पेश किया जा रहा है।”


स्थानीय लोग बोले – बच्चों के लिए कड़ा कानून जरूरी

गिरधरपुर तुमरैल गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। गांव के निवासी ने कहा “इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।”

इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
निरीक्षक श्री संजीव कुमार, थाना हाफिजपुर
निरीक्षक श्री संजय यादव, थाना हाफिजपुर


इस अभियान के तहत हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में जनपद भर में वांछित अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

पोक्सो एक्ट के अंतर्गत होगी सख्त कार्यवाही

वर्तमान में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत कार्यवाही की जा रही है, जिसमें दोष सिद्ध होने पर कई वर्षों की कठोर सजा का प्रावधान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post