Top News

जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 पुलिसकर्मियों का तबादला


जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 64 पुलिसकर्मियों का तबादला

सुशील शर्मा 

हापुड़ (ब्यूरो)। जनपद हापुड़ में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी रैंक के कुल 64 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है।


इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर आमद कराना सुनिश्चित करें। यह निर्णय आंतरिक प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्यप्रणाली में संतुलन बना रहे।

सूत्रों के अनुसार, तबादले की सूची में कई ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही थाने या चौकी में तैनात थे। पुलिस विभाग के इस कदम को पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबादलों से न सिर्फ कानून व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पुलिसकर्मियों को नए अनुभव व चुनौतियों के साथ कार्य करने का अवसर भी मिलेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post