देवनंदनी पुल पर गेहूं से भरी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला
सुशील शर्मा
बाबूगढ़ (हापुड़)। बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब गेहूं से लदी पिकअप गाड़ी देवनंदनी पुल पर पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ छावनी निवासी चालक नाजिम पुत्र निजामुद्दीन वाहन संख्या UP 37 AT 5698 से सुभाष का गेहूं भगवतीगंज से लादकर गोयल धर्म कांटा ले जा रहा था। इसी दौरान देवनंदनी पुल पर अचानक पिकअप का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पुल के ऊपर ही पलट गया।
सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल पर जाम नहीं लगने दिया। कुछ ही देर में यातायात को फिर से सामान्य करवा दिया गया। विजय कुमार की तत्परता और कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
चश्मदीद ने बताया—
पुल के पास मौजूद स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने बताया,"मैं देवनंदनी पुल पर बाइक से जा रहा था तभी एक जोर की आवाज आई। देखा तो गेहूं से भरी पिकअप पलटी पड़ी थी। गनीमत रही कि कोई सामने नहीं था वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस बहुत जल्दी मौके पर पहुंच गई और सब कुछ संभाल लिया।" गाड़ी चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और गेहूं की बोरियां भी सुरक्षित रहीं।

Post a Comment