News Expert - Sushil Sharma
हापुड़। जिला न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के बैरक, रसोईघर, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों का फीडबैक लिया। इसके अलावा, जेल प्रशासन को बंदियों के रहन-सहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि कारागार में बंदियों को मानवीय दृष्टिकोण से रहन-सहन की उचित सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहे, जिन्होंने सभी व्यवस्थाओं और सुधारात्मक उपायों की जानकारी अधिकारियों को दी।















Post a Comment