Top News

डीएम के आदेश के बाद नगरपालिका की मूंदी आंखे खुली और कर दिया अतिक्रमण पर प्रहार


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - शहर के बाजारों और प्रमुख सड़कों पर वर्षों से फैले अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के सख्त निर्देश के बाद लंबे समय से अतिक्रमण पर आंखें मूंदे रखने वाली नगरपालिका अब सीधे डीएम के आदेश पर कार्रवाई करने लगी। व्यापारियों की गुहार पर जिलाधिकारी ने नगरपालिका ईओ को आदेश दिया कि शहर और बाजारों में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद नगरपालिका की नाकामी और लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद नगरपालिका चैन की नींद से उठकर आँखें खोलकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गई।

चंडी रोड पर हुई बड़ी कार्रवाई

शुक्रवार को नगरपालिका राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह ने सबसे व्यस्तम चंडी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के साथ सड़कों पर उतर गए। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से पहले अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी और उन्हें सामान हटाने का समय दिया। चेतावनी के बाद सुनील सिंह की टीम और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ अतिक्रमण हटाने में जुट गई।

लोगों ने खुद उठाया समान

जैसे ही अवैध रूप से रखे गए समान को उठाकर ट्रॉली में डाला गया, अतिक्रमण फैलाने वाले लोग भी खुद ही अपने समान को हटाने लगे। इससे साफ संकेत मिलता है कि प्रशासनिक कार्रवाई के दबाव के बिना लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते।

डीएम की सख्ती का असर

कोठी गेट का अतिक्रमण एक दिन पहले ही नगर पालिका द्वारा हटाया जा चुका था। अब चंडी रोड का अतिक्रमण भी हटाकर सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। जिलाधिकारी की सख्ती और लगातार निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता के हित में प्रशासन कोई समझौता नहीं करेगा।

नगरपालिका की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय व्यापारी और नागरिक यह मानते हैं कि नगर पालिका ने वर्षों तक अतिक्रमण की समस्या को नजरअंदाज किया। डीएम के आदेश के बिना नगरपालिका की आंखें बंद रहतीं। अब प्रशासन की सख्ती से ही शहर की सड़कों और बाजारों में व्यवस्था कायम हो रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post