Top News

स्कूली बच्चों ने पुलिस भाइयों को बांधी राखी, मिठाई खिलाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने थाना परिसर को भाई-बहन के प्यार से महका दिया। हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता और हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार को स्कूली बहनों ने तिलक कर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र व खुशहाली की दुआ मांगी।

थाने के समस्त पुलिसकर्मियों ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और रक्षा का संकल्प दोहराया। बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर माहौल को भावनात्मक बना दिया। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है, और बहनों की रक्षा करना हमारा धर्म है। वहीं हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बच्चों का आभार जताते हुए कहा कि यह रिश्ता हमें और अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता है।


कार्यक्रम के दौरान दोनों थाना प्रभारियों और पुलिस स्टाफ ने स्कूली बच्चियों को चॉकलेट, पेन, नोटबुक और टॉफियां भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चियों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

स्कूल शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को रक्षा बंधन जैसे पर्व के महत्व से अवगत कराने और समाज में भाई-बहन के पवित्र बंधन को मजबूत बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। राखी बांधने के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आपसी प्रेम, भाईचारे का संदेश दिया।









Post a Comment

Previous Post Next Post