Top News

हापुड़ में तीन दिन रहेगी इन इलाकों की बिजली गुल


News Expert - Manish Kumar 

हापुड़ - शहरवासियों को अगले तीन दिनों तक सुबह चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड पर फीडर नंबर 3 और 5 के विभक्तीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी कारण 16, 17 और 18 सितंबर को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


6000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित

जानकारी के अनुसार, मजीदपुरा, कोठी गेट, महेशपुरी, राजीव विहार, खाई कसेरठ बाजार, त्रिलोकपुरम, पीरबाहुद्दीन, कोटला मेवातियान और दिल्ली गेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लगभग छह हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक प्रबंध कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपभोक्ताओं से विभाग की अपील


बदलाव की स्थिति में मिलेगी राहत

विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर प्रस्तावित कार्य में किसी कारण बदलाव होता है तो निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आपूर्ति जारी रहेगी।







Post a Comment

Previous Post Next Post