Top News

महिला से अभद्रता और फाइनेंस कर्मी से मारपीट के आरोपी सलाखों के पीछे

महिला से अभद्रता और फाइनेंस कर्मी से मारपीट के आरोपी सलाखों के पीछे

न्यूज एक्सपर्ट - सुशील शर्मा 

हापुड़ - जनपद हापुड़ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर हापुड़ पुलिस लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहला मामला एक महिला से अभद्रता और मारपीट का है, जबकि दूसरा मामला फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बेरहमी से मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी से जुड़ा है। दोनों मामलों में पुलिस की तेज कार्रवाई ने आमजन में विश्वास और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल पैदा किया है।

फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

शुक्रवार दोपहर को फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मी सिमंस अपने घर से भोजन कर लौट रहा था। इसी दौरान नगरपालिका मार्केट के पास बाइक खड़ी करने को लेकर दो युवकों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

सिमंस के मुताबिक, आरोपित युवक उसके पीछे फाइनेंस कंपनी तक पहुंच गए और दफ्तर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।



पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपित गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पीड़ित ने थाना हापुड़ नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपित की पहचान कर उसे नगरपालिका मार्केट से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की कानूनी कार्यवाही

थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे की जानकारी इस प्रकार है:

मुकदमा संख्या: 449/2025

धाराएं: 333, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त: अर्चित पुत्र अनिल कुमार, निवासी दादावाड़ी, थाना हापुड़ नगर

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सभी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

पुलिस की मुस्तैदी से बढ़ा आमजन में भरोसा

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। महिला सुरक्षा हो या सामाजिक सौहार्द, हापुड़ पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आ रही है।







Post a Comment

Previous Post Next Post