News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - थाना हाफिजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, करीब एक किलो चांदी के आभूषण, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ताहिर पुत्र इलियास निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात (घायल), सुल्तान पुत्र शेरदीन निवासी मोहल्ला सदीकपुरा थाना पिलखुवा (घायल) और फाजिल पुत्र इलियास निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी हाफिजपुर के अनुसार बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
पुलिस ने बताया कि ताहिर के खिलाफ पहले से चोरी के 08 मुकदमे दर्ज हैं। बाकी दो बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।















Post a Comment