News Expert - Sushil Sharma
गढ़मुक्तेश्वर - दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक अल्लाबख्शपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक तेज रफ्तार में पहले सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ता हुआ विपरीत दिशा में जा घुसा और सामने से आ रहे एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई।
मामूली चोटें आईं, बड़ा हादसा टला
हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोग चोटिल हो गए। गनीमत रही कि सभी को हल्की चोटें आईं, वरना दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस ने हटवाए वाहन, जांच में जुटी
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया गया, ताकि हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सके।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है और फिलहाल उनकी हालत ठीक है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।
रफ्तार बनी हादसों की वजह
ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों का लापरवाही से चलना आए दिन हादसों को जन्म दे रहा है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।









Post a Comment