Top News

मनचले को छात्रा ने जड़ा तमाचा, भीड़ ने कर दी जमकर धुनाई


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। मेरठ रोड स्थित मधुबन कॉलोनी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब ट्यूशन से घर लौट रही एक छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले छात्रा ने मामले को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब मनचले की हरकतें हद से बाहर हो गईं, तो छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए बीच सड़क पर उसे एक जोरदार तमाचा जड़ दिया।


सड़क पर जुटी भीड़

छात्रा की बहादुरी देखते ही आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने मनचले को पकड़कर लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, गुस्साए युवकों ने आरोपी पर हेलमेट तक बरसा दिए।

पुलिस के हवाले किया आरोपी

भीड़ ने छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।


छात्रा बनी मिसाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा ने जिस साहस और हिम्मत का परिचय दिया है, वह समाज के लिए एक मिसाल है। लोगों ने छात्रा के इस कदम की जमकर सराहना की।









Post a Comment

Previous Post Next Post