Top News

हापुड़ में पत्नी प्रेमी संग फरार, पति को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो छोटे बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब पति को पत्नी के प्रेमी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि “वह मेरी प्रेमिका है, पत्नी नहीं… बीच में आए तो जान से मार दूंगा और आत्महत्या करके तुम्हें फंसा दूंगा।”

तीन साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, ग्राम नान निवासी ललित वर्मा की शादी तीन साल पहले छाया से हुई थी। शादी दिल्ली में संपन्न हुई थी। इस दंपती के दो मासूम बच्चे हैं। लेकिन पारिवारिक खुशियों को झटका उस वक्त लगा जब 24 अगस्त 2025 की शाम सात बजे छाया अपने दोनों बच्चों को घर में अकेला छोड़कर प्रेमी रोहित चौधरी के साथ फरार हो गई।

गहने और नकदी लेकर भागी

पीड़ित पति ललित वर्मा ने बताया कि पत्नी छाया घर से जाते समय सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, टीका, चांदी की पायल, चांदी का हार और बीस हजार रुपये नकद भी लेकर चली गई। इससे परिवार गहरे सदमे में है।


फोन पर धमकी से बढ़ा मामला

मामला और गंभीर तब हो गया जब फरार होने के बाद रोहित चौधरी ने ललित को फोन कर धमकी दी। उसने कहा कि छाया उसकी प्रेमिका है, और यदि कोई बीच में आया तो वह हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इतना ही नहीं, रोहित ने आत्महत्या कर ललित को फंसाने की भी धमकी दी। धमकी भरे फोन कॉल के बाद ललित ने पुलिस से अपनी जान और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही हाफिजपुर पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी के आदेश पर आरोपी रोहित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








Post a Comment

Previous Post Next Post