Top News

पिलखुवा में दुकानदार से दबंगई, सामान के पैसे मांगना पड़ा महंगा


News Expert - Ajay Verma 

हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम आजपुर दहपा में एक दुकानदार के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो युवक दुकान से कोल्ड ड्रिंक और नमकीन ले गए। जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो वह बिफर पड़े और मारपीट पर उतारू हो गए।


ग्रामीणों के मुताबिक, दबंग युवकों ने दुकानदार को दुकान पर ही पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अक्सर गांव में दबंगई दिखाते हैं और पैसे मांगने पर विवाद खड़ा कर देते हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग युवकों की मारपीट साफ दिखाई दे रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Post a Comment

Previous Post Next Post