News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुरानी चुंगी निवासी मनसाद पुत्र हाजी अब्बास अपने पिता के साथ गांव की चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पैसों की उधारी को लेकर आरोपी पक्ष के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने असलहा निकालकर मनसाद पर फायर झोंक दिया।
गोली लगते ही मनसाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे देवनंदिनी अस्पताल हापुड़ पहुंचाया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।








Post a Comment