News Expert - Sushil Sharma
हाफिजपुर (हापुड़) - 13 वर्षीय मासूम की मौत की खबर सुनकर परिवार पहले तो सदमे में डूब गया, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोर की मौत की सूचना 9 जुलाई की सुबह परिजनों को दी गई थी। बताया गया कि उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। लेकिन हैरानी तब हुई जब घंटों बाद आरोपी मौलाना शहजाद, करीब 15-20 लोगों के साथ मृत शरीर को लेकर पीड़ित के घर पहुंचा और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार का दबाव बनाने लगा।
परिवार ने जैसे-तैसे शव को नहलाने की प्रक्रिया शुरू की, तो उसकी हालत देखकर सब हैरान रह गए। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और निजी अंगों से खून बहता दिखाई दिया। यह दृश्य किसी सामान्य मौत की नहीं, बल्कि किसी बड़ी हैवानियत की गवाही दे रहा था।
हालांकि, बहन के घर की इज्जत को देखते हुए परिवार पहले खामोश रहा। लेकिन बाद में जब बहन ने खुद रोते हुए पूरी सच्चाई बताई, तो परिवार फूट पड़ा। बहन ने खुलासा किया कि उसका पति शहजाद लंबे समय से उसके भाई के साथ शारीरिक शोषण और मारपीट कर रहा था। कुकर्म और हिंसा से ही उसकी जान चली गई।
परिवार की तहरीर के आधार पर थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि आरोपी मौलाना शहजाद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहजाद को उबारपुर-अकड़ौली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।







Post a Comment