Top News

हापुड़ के नायक डीएम अभिषेक पांडे: जनता की आवाज़ पर तुरंत एक्शन, बाजारों से अतिक्रमण हटना हुआ शुरू


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - जिलाधिकारी अभिषेक पांडे को यूं ही हापुड़ का नायक नहीं कहा जाता। उनकी कार्यशैली ही ऐसी है जनता की समस्या सामने आते ही तुरंत समाधान और बड़े से बड़े रसूखदार पर भी बिना दबाव के कार्यवाही। यही वजह है कि डीएम पांडे ने बहुत कम समय में जनता के दिलों में खास जगह बना ली है।

व्यापारियों की गुहार पर तुरंत एक्शन

तीन दिन पहले शहर के व्यापारी जिलाधिकारी से मिले और बताया कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें संकरी हो गई हैं, जाम की समस्या विकराल है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। व्यापारियों की यह समस्या सुनते ही डीएम अभिषेक पांडे ने तुरंत नगरपालिका नगरपालिका राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार को आदेश दिए कि बाजारों से अतिक्रमण हटवाया जाए।

कोठी गेट से शुरू हुई कार्रवाई

डीएम के आदेश पर नगरपालिका टीम हरकत में आई और नगर के सबसे व्यस्तम बाजार कोठी गेट से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। नगरपालिका राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और दुकानदारों को चेतावनी दी “सड़कों पर फैलाया गया सामान तुरंत हटा लें। अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” इसके बाद नगरपालिका टीम ने सड़क पर फैला अतिक्रमण हटवाया और पैदल चालकों व वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया।

जनता में भरोसा, रसूखदारों पर भी लगाम

डीएम अभिषेक पांडे के बारे में लोगों का कहना है कि वे सिर्फ बातें नहीं करते, बल्कि बोलते हैं और करके दिखाते हैं। चाहे आम नागरिक की समस्या हो या फिर बड़े रसूखदारों पर कार्रवाई करनी हो, डीएम हमेशा जनता के पक्ष में खड़े दिखते हैं।

यही वजह है कि आज हापुड़ की जनता उन्हें सच्चा “नायक” कहती है।






Post a Comment

Previous Post Next Post