Top News

एक शाम मोहम्मद रफी के नाम: सुरों से गूंजा हापुड़, कलाकारों को किया गया सम्मानित

News Expert - Aarif Khan

हापुड़ - सुरों के बादशाह और लाखों दिलों की धड़कन रहे मोहम्मद रफी साहब की 45वीं पुण्यतिथि पर 'एक शाम मोहम्मद रफी के नाम' कार्यक्रम का आयोजन हापुड़ के कबीर हेरिटेज हॉल में भावपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीतप्रेमियों और कलाकारों ने शिरकत की और रफी साहब के मशहूर नगमों को समर्पित अंदाज में प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया और रफी साहब को युगों-युगों तक याद किए जाने वाला कलाकार बताया। वहीं, विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी ने मंच से सभी कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने विधायक विजयपाल आढ़ती को भी शील्ड देकर सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर बोलते हुए इरकान चौधरी ने कहा, "मोहम्मद रफी जैसे कलाकार की आवाज़ किसी सीमा में नहीं बंध सकती। उनकी मधुरता और भावना आज भी दुनिया के हर कोने में सुनी और महसूस की जाती है।"

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने हर गीत पर तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने न सिर्फ रफी साहब की यादों को ताजा किया, बल्कि युवा पीढ़ी को भी संगीत के उस सुनहरे दौर से जोड़ा।







Post a Comment

Previous Post Next Post