News Expert - Sushil Sharma
बहादुरगढ़ (हापुड़) पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात गांव गंदू नगला में अवैध असलहों से की जा रही हवाई फायरिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
बीती रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव गंदू नगला में दो युवक अपने मकान की छत पर अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान
1. सत्यम सिंह पुत्र श्री गुरमीत सिंह
2. शिवम चौधरी पुत्र श्री गुरमीत सिंह
(दोनों निवासी ग्राम गंदू नगला, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़)
पुलिस ने मौके से बरामद किए
एक अवैध तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस
एक अवैध पोनिया 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।







Post a Comment