News Expert - Ajay Soni
धौलाना (हापुड़) जनपद हापुड़ में शासन की प्राथमिकताओं पर तत्काल अमल करते हुए धौलाना की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी रेनू सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन सक्रियता का परिचय दिया।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देशों के क्रम में उन्होंने धौलाना क्षेत्र के जर्जर परिषदीय स्कूल भवनों की स्थिति की जांच कराने के आदेश जारी कर दिए।
एसडीएम रेनू सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने क्षेत्र के सभी लेखपालों एवं खंड शिक्षा अधिकारी (ABSA) को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें और जिन विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर या खतरनाक है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।
जर्जर भवनों की बनेगी सूची, होगी मरम्मत की कार्रवाई
एसडीएम ने कहा कि कई विद्यालय भवन इतने खराब हालत में हैं कि वहां बच्चों का बैठना तक खतरे से खाली नहीं है। ऐसे सभी भवनों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी ताकि उनके मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जा सके।
प्रशंसनीय सक्रियता, जनता में सकारात्मक संदेश
रेनू सिंह के इस त्वरित फैसले की प्रशासनिक हलकों और आमजन में खुलकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि
“नए एसडीएम के कार्यभार संभालते ही जिस तत्परता और संजीदगी से जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं, उससे उनकी कार्यशैली के प्रति विश्वास और अपेक्षाएं दोनों बढ़ी हैं।”
जनहित में पारदर्शिता और जवाबदेही की झलक
यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठा रहे हैं।







Post a Comment