ऑपरेशन शस्त्र व ऑपरेशन कन्विक्शन में मेरठ परिक्षेत्र की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कई अपराधी दबोचे गए
सुशील शर्मा
मेरठ परिक्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न जनपदों में अभियान चलाकर कई वांछित और शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
"ऑपरेशन शस्त्र" और "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत कई पुलिस मुठभेड़ों, छापेमारी और सटीक कार्रवाई के चलते पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
✅ बागपत: अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार
थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।
✅ मेरठ सदर: चांदी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
थाना सदर बाजार पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के बाद चांदी चोरी करने वाले शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा।
इनमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से 1.260 किलोग्राम चांदी बरामद की।
✅ नौचंदी: हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी
थाना नौचंदी पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक हत्या के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल कर गिरफ्तार किया गया।
✅ इंचौली: 25 हजार का इनामी गौकश दबोचा गया
थाना इंचौली पुलिस ने गौकशी में वांछित ₹25,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया।
✅ हापुड़: सरकारी पिस्टल लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर काबू
थाना गढ़मुक्तेश्वर और हाफिजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी की घटना में शामिल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया गया।
यह बदमाश पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली मारकर घायल कर दिया।
उसके पास से सरकारी पिस्टल, मैगजीन और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।
✅ बागपत: ऑनर किलिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना बड़ौत पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले में वांछित एक पुरुष आरोपी और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
✅ बुलंदशहर: वाहन चोर के पास से चोरी की बाइक बरामद
थाना छतारी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद हुआ है।
✅ ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली न्यायिक सफलता
बुलंदशहर पुलिस ने "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत प्रभावी न्यायिक पैरवी कर पांच अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को सजा दिलवाई।
इन सभी मामलों में सात वर्ष से कम की सजा वाले अपराध शामिल थे।

Post a Comment