Top News

ऑपरेशन लंगड़ा - एक और बदमाश हुआ लंगड़ा,

सिम्भावली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौकशी का वांछित आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

पुलिस ने कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की

सुशील शर्मा 

हापुड़ -जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान जाहिद पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम हशुपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि जाहिद थाना सिम्भावली क्षेत्र में गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक जाहिद शातिर किस्म का गौकश अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ और सिम्भावली थानों में गौवध, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


सिम्भावली थाना पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।





Post a Comment

Previous Post Next Post