Top News

डीएम ने पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश


News Expert - Ajay Soni 

हापुड़ - जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा सुरक्षा मानकों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विकास के कार्य केवल इमारतों या घाटों तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें लोकल आवश्यकताओं, धार्मिक महत्त्व और पर्यटकों की सुविधाओं का समावेश हो। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांचने एवं कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी बल दिया।


उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि पर्यटकों को सुविधाएं शीघ्र मिल सकें और जनपद का पर्यटन विकास गति पकड़ सके।

बैठक में पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो और समय-समय पर कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।






Post a Comment

Previous Post Next Post