Top News

दुपट्टा बना मासूम की मौत की वजह! गढ़मुक्तेश्वर में दिल दहला देने वाला हादसा


News Expert - Sushil Sharma 

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर मासूम की जान पर भारी पड़ी। बृहस्पतिवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला का दुपट्टा चलती बाइक की चेन में उलझ गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति की कार ने टक्कर मार दी।

पारिवारिक कार्य से लौट रहे थे घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर किसी पारिवारिक कार्य से लौट रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर के पास पहुंचने पर अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। कुछ ही पल में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया।


मासूम की मौके पर गई जान

हादसे में पांच महीने का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।







Post a Comment

Previous Post Next Post