Top News

डीएम के आदेश बारिश के चलते गुरुवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद


News Expert- Sushil Sharma 

हापुड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल, साथ ही सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने शिक्षण संस्थानों को आदेश की सूचना जारी कर दी है।

कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी

शहर के कई निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।


बारिश से गर्मी और उमस से तो राहत मिली है, लेकिन जलभराव और कीचड़ ने जनजीवन प्रभावित किया है। कई राहगीरों और वाहन चालकों को जलजमाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने जलभराव प्रभावित इलाकों में सतर्कता बरतने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।







Post a Comment

Previous Post Next Post