News Expert - Sushil Sharma
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा, सिंभावली में तैनात डॉक्टर सुमित वर्मा की कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर कार चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठे। कार डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पाकर बाबूगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
हादसे के चलते फ्लाईओवर पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
स्थानीय निवासियों ने हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और सख्त यातायात नियम लागू करने की मांग उठाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।








Post a Comment