Top News

पिकअप से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में कोहराम


News Expert - Sushil Sharma 

गाजियाबाद। नेशनल हाईवे पर सुंदरदीप कॉलेज के सामने बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दिल्ली रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।


जिम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रिहान (19 वर्ष) पुत्र खालिद निवासी ग्राम पीपलेड़ा, हापुड़ के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे वह मसूरी स्थित जिम से घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर सुंदरदीप कॉलेज के पास पहुंचा, तभी सामने से जा रही पिकअप से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।


मौके पर पहुंची पुलिस

तेज टक्कर लगते ही रिहान सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

रिहान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हर कोई गमगीन हो उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे पर सुंदरदीप कॉलेज के सामने हुआ। बाइक और पिकअप की टक्कर में युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post