Top News

लापरवाहों पर टूटा एसपी का कहर


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सरकारी कार्यों में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसते हुए कड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने सोमवार को छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

राजकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक राजदीप दिनकर को थाना सिंभावली से, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह को थाना सिंभावली से ही, जबकि उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, हेमंत सिंह और हेड कांस्टेबल राजकुमार व राहुल को थाना पिलखुवा से पुलिस लाइन भेजा गया है।


एसपी की कड़ी चेतावनी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान ढिलाई पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


संदेश पूरे जनपद को

एसपी की इस कार्रवाई से पूरे जनपद के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी लंबे समय से अपने काम में लापरवाही दिखा रहे थे। एसपी की सख्ती का मकसद यह है कि अन्य पुलिसकर्मी भी सतर्क हो जाएं और जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।

जनता को मिला भरोसा

लोगों का मानना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग की कार्यशैली में सुधार आएगा और जनता का भरोसा बढ़ेगा।







Post a Comment

Previous Post Next Post