Top News

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

सुशील शर्मा 

पिलखुवा (हापुड़)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीरता से निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री सत्य साईं इंटर कॉलेज परिसर में बनाए गए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर उपलब्ध भोजन, आवास, पेयजल, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, अकादमिक कक्षाएं और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।


एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि “प्रशिक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षुओं को केवल शारीरिक नहीं, बल्कि नैतिक, व्यवहारिक और कानूनी दृष्टि से भी दक्ष बनाया जाए।”

प्रशिक्षु की प्रतिक्रिया:

प्रशिक्षण में शामिल चयनित आरक्षी ने बताया,
“यहां का वातावरण अनुशासित है। हमें समय पर भोजन, अभ्यास और कक्षाएं मिल रही हैं। एसपी सर का दौरा हमारे लिए प्रेरणादायक रहा। इससे हम और अधिक गंभीरता से प्रशिक्षण ले रहे हैं।”


एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए पुलिस सेवा के कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, थाना प्रभारी पिलखुवा पटनीश कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post