महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना हापुड़ देहात पुलिस की सतर्कता से आरोपी बालाजी मोटर तिराहे से दबोचा गया
सुशील शर्मा
हापुड़ - जनपद हापुड़ में महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या का प्रयास करने के सनसनीखेज मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी जनपद में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 193/25, धारा 3(5), 124(1) BNS के अंतर्गत दर्ज इस गंभीर प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। लेकिन थाना हापुड़ देहात पुलिस ने उसे बालाजी मोटर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
👉 नाम: मुकेश
👉 पिता का नाम: प्रह्लाद
👉 निवासी: ग्राम मौ० शिव नगर, स्प्रिंग स्कूल से आगे, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
1. उप निरीक्षक श्री रमेशचंद
2. उप निरीक्षक श्री सचिन कुमार
3. महिला हेड कांस्टेबल 886 राधा तोमर
(सभी थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ से संबद्ध)
पुलिस अधीक्षक का संदेश
जनपद में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर हापुड़ पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
पुलिस की जनता से अपील
यदि किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की घटनाओं या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो, तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करे। पुलिस का उद्देश्य है – जनपद को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाना।

Post a Comment