Top News

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, हापुड़ पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में खौफ

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, हापुड़ पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में खौफ

थाना पिलखुवा पुलिस की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, अभियुक्त अमजद गिरफ्तार

सुशील शर्मा 

पिलखुवा - जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिखेड़ा बम्बा से लगभग 500 मीटर आगे कच्ची सड़क से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमजद पुत्र फकरूद्दीन निवासी ग्राम मदापुर, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।


थाना पिलखुवा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की सक्रियता सराहनीय:
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –

1. उपनिरीक्षक श्री राहुल शिशौदिया
2. कांस्टेबल शुभम कुमार
3. हेड कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस अधीक्षक का संदेश

जनपद हापुड़ में अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। हापुड़ पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शांति-व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का आह्वान है कि नागरिक सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जनपद को अपराधमुक्त बनाया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post