Top News

सिम्भावली पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा

सिम्भावली पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा

अपराध पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय दिखी हापुड़ पुलिस, सतर्कता से टली बड़ी वारदात की आशंका

सुशील शर्मा 

सिम्भावली (हापुड़) - जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। ग्राम राजपुर मढैया सड़क किनारे लगे ट्यूबवेल के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस की इस सतर्कता से क्षेत्र में संभावित आपराधिक वारदात टल गई।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नीरज पुत्र ब्रहम सिंह और ललित पुत्र जयपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। दोनों युवक ट्यूबवेल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिनसे पूछताछ के दौरान उनके पास से अवैध चाकू बरामद हुए।


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह प्रतीत होता है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात की फिराक में थे। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

उपनिरीक्षक महंथराज यादव, थाना सिम्भावली
उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, थाना सिम्भावली

थाना प्रभारी सिम्भावली ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कराई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे अभियान का असर अब साफ नजर आने लगा है। लगातार की जा रही चेकिंग और दबिशों के चलते अपराधियों में खौफ का माहौल है और पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post