Top News

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, JMSIT गाजियाबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य शुभारंभ


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, JMSIT गाजियाबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भव्य शुभारंभ


तकनीकी शिक्षा में नई क्रांति, छात्रों को मिलेगा आधुनिक टेक्नोलॉजी का व्यावसायिक प्रशिक्षण

गाज़ियाबाद - शिक्षा के क्षेत्र में गाजियाबाद एक बार फिर बड़ी उपलब्धि का साक्षी बना। जे.एम.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (JMSIT) ने क्रोमा कैंपस के सहयोग से अपने परिसर में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” का भव्य शुभारंभ किया। यह केंद्र विद्यार्थियों को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी व क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे भविष्य के तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान JMSIT द्वारा BBA एडवांस, BCA एडवांस और B.Tech एडवांस जैसे नए कोर्सेज की शुरुआत भी की गई, जो छात्रों को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सेंटर को अत्याधुनिक उपकरणों और स्मार्ट लर्निंग संसाधनों से लैस किया गया है, जहाँ छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, केस स्टडीज और इंडस्ट्री विशेषज्ञों से वर्कशॉप्स के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा।


इस अवसर पर क्रोमा कैंपस के निदेशक श्री पवन दीक्षित ने कहा, “यह केंद्र गाज़ियाबाद जैसे औद्योगिक शहर के युवाओं के लिए तकनीकी रूप से सशक्त भविष्य का द्वार खोलेगा।”

संस्थान के महा सचिव डॉ. हिमांशु सिंहल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में परिवर्तन की धुरी बन चुका है। इस केंद्र के माध्यम से हम युवाओं को न केवल रोजगार बल्कि नवाचार और स्टार्टअप के लिए भी प्रेरित करेंगे।”

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रवीण गुप्ता ने कहा, “JMSIT का यह कदम शिक्षा जगत में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। आने वाले वर्षों में हमारा प्रयास रहेगा कि छात्र वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास से कदम रखें।”


निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध विश्वास ने कहा, “संस्थान हमेशा छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह सेंटर उसी मिशन की मजबूत नींव है।”

इस अवसर पर संस्थान के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में मिस तन्वी गौर (प्रमुख – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट), श्रीमती अंकिता चौधरी, श्री शिव शंकर पचौरी, डॉ. गौरव शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।
क्रोमा कैंपस से श्री भवतोष शिशोदिया, श्री कृष्णा व श्री गौरव (ट्रेनर) की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही।

यह पहल न केवल गाज़ियाबाद को एक तकनीकी शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि देश को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में एक सशक्त मानव संसाधन भी प्रदान करेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post