Top News

ऑपरेशन शस्त्र बना अपराधियों के लिए काल


ऑपरेशन शस्त्र बना अपराधियों के लिए काल

सुशील शर्मा 

हापुड़ - पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र के तहत हापुड़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शान मोहम्मद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम वैट, थाना सिम्भावली को वैट नहर पुल के पास बक्सर रेगुलेटर की ओर से आते समय दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।

आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शान मोहम्मद पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, डकैती, गैंगस्टर एक्ट व महिलाओं से संबंधित अपराध शामिल हैं। दर्ज मामलों में निम्न एफआईआर शामिल हैं—

मु0अ0सं0 024/17 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना गढ़मुक्तेश्वर

मु0अ0सं0 300/16 – धारा 395/412, थाना गढ़मुक्तेश्वर

मु0अ0सं0 351/16 – धारा 147/148/149/307/420, थाना गढ़मुक्तेश्वर

मु0अ0सं0 353/16 – धारा 25 आर्म्स एक्ट

मु0अ0सं0 605/19 – धारा 323/498ए/504/506, थाना हापुड़ नगर



पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम को मिला सराहनीय योगदान

इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल थे—
🔹 उपनिरीक्षक राजदीप दिनकर
🔹 उपनिरीक्षक अभिषेक यादव
🔹 होमगार्ड सोमदत्त शर्मा

पुलिस अधीक्षक हापुड़ द्वारा टीम को सराहना प्रकट की गई है। साथ ही जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ जारी मुहिम को और तेज़ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।





Post a Comment

Previous Post Next Post