उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय, लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा हैं - राकेश त्यागी.
भाजपा को मिलेगी कड़ी टक्कर, बदलाव तय : राकेश त्यागी
सुशील शर्मा
हापुड़ - सिंभावली ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान अब तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में भाजपा को कड़ी पटखनी मिलेगी।
बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर अवनीश काजला ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस बहुमत से भाजपा सत्ता में आई थी, अब उतनी ही तेजी से सत्ता से बाहर जाएगी। भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता अब विकल्प चाहती है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव हर्षवर्धन अग्रवाल ने वैश्य समाज की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि “केंद्र की जटिल जीएसटी प्रणाली ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में सिंभावली से कांग्रेस का प्रतिनिधि जीत दर्ज करेगा और जनता की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाएगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, कपिल शर्मा, प्रेम ठेकेदार, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, बॉबी त्यागी, रामफल त्यागी, भरतलाल शर्मा, अनुज एडवोकेट, विक्की शर्मा, डॉ. राशिद, मास्टर मुजाहिद, वसीम, अजीम, पूर्व चेयरमैन तसव्वर चौधरी, ठेकेदार मुस्तर, स्पर्श गोयल, सैफ अली, मयूर गर्ग सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment