मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, ऑपरेशन शस्त्र और ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सफलताएं
मेरठ - डीआईजी कलानिधि नैथानी मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशन में जनपद मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर और बागपत में अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस व विशेष इकाइयों ने कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन कन्विक्शन, एनटीएफ और रूटीन चेकिंग के तहत हथियार, नशा, मोबाइल लूट, वीडियो वायरल, शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों में कार्रवाई की गई।
🔹 1. मेरठ – थाना कंकरखेड़ा और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई
एनटीएफ यूनिट और थाना कंकरखेड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो चरस (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपए) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए।
🔹 2. हापुड़ – सिम्भावली में मुठभेड़, इनामी बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
25,000 रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार। कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद।
🔹 3. मेरठ – थाना लोहियानगर की ऑपरेशन शस्त्र में गिरफ्तारी
फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया।
🔹 4. बुलन्दशहर – थाना डिबाई पुलिस की कामयाबी
ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत एक अभियुक्त को अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
🔹 5. बागपत – थाना सिंघावली अहीर की चैकिंग में गिरफ्तारी
एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
🔹 6. मेरठ – परतापुर पुलिस ने मोबाइल लुटेरे दबोचे
दो शातिर मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से आईफोन और बाइक बरामद।
🔹 7. मेरठ – सिविल लाइंस पुलिस की कार्रवाई
छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद।
🔹 8. मेरठ – थाना हस्तिनापुर में सोशल मीडिया पर जातीय अपमान का मामला
जाति आधारित अपमानजनक वीडियो वायरल करने और धमकी देने वाले दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।
🔹 9. बागपत – रमाला पुलिस की कार्रवाई
अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब बरामद।
🔹 10. बुलन्दशहर – ऑपरेशन कन्विक्शन में तीन अपराधियों को सजा
चोरी, अवैध शस्त्र और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी से तीन आरोपियों को न्यायालय ने सजा व जुर्माना सुनाया।
✅ DIG मेरठ परिक्षेत्र की सख्ती रंग लाई
डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन तलाश और ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से चलते रहेंगे। सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment