प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर पंडित मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि : हरीश ठाकुर
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी
सुशील शर्मा
हापुड़ - भाजपा जिला मुख्यालय प्रीत विहार पर शनिवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्र महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विलक्षण प्रतिभाएं विरले ही धरती पर जन्म लेती हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया। उनका स्पष्ट विचार था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वहां भी भारत के समान कानून, झंडा और चुनाव प्रणाली होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने का सपना पंडित मुखर्जी का था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में हालात पहले से बहुत बेहतर हैं और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजीव सिरोही ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, मनोज वाल्मीकि, नीलम सिंह, पिंकी त्यागी, छवि दीक्षित, संध्या शर्मा, महेश त्यागी, मालती भारती, प्रभात अग्रवाल, शैलेंद्र त्यागी, योगेंद्र पंडित, सुनील वर्मा, महेश तोमर, राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, पवन गर्ग, दीपक गौड़, दीपक भाटी, अनिरुद्ध सिंह, राज सुंदर तेवतिया, कुणाल चौधरी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment