News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - शहरवासियों को सोमवार सुबह चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड हापुड़ पर फीडर संख्या 6 के विभक्तीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 15 सितंबर को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक निर्धारित शटडाउन रहेगा।
इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
इस दौरान मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, तगासराय, इन्द्रगढ़ी, फूलगढ़ी, महताबगढ़ी, किला कोना, त्यागी कॉलोनी और निवाजीपुरा समेत कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार इस कार्य के चलते करीब छह हजार उपभोक्ताओं को प्रभावित होना पड़ेगा।
उपभोक्ताओं से की गई अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि प्रस्तावित कार्य में किसी प्रकार का बदलाव हुआ तो विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार सुचारू रखी जाएगी।
जनहित में सूचना
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा और भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।









Post a Comment