Top News

हापुड़ पहुंचे सांसद अरुण गोविल, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल रविवार को हापुड़ पहुंचे। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से संवाद किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ने धैर्यपूर्वक सबकी बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराया जाएगा।


सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।


क्षेत्रवासियों को रामायण भेंट

बैठक के दौरान सांसद अरुण गोविल ने मौजूद क्षेत्रवासियों को रामायण की प्रतियां भेंट कीं। उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीने की कला सिखाती है और समाज में आदर्श स्थापित करने का मार्ग दिखाती है। उपस्थित लोगों ने इसे बड़े उत्साह से ग्रहण किया।


जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे शामिल

इस मौके पर विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता और अशोक बबली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता अमित शर्मा ने भी विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए।

विकास पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनें।







Post a Comment

Previous Post Next Post