मुनीश प्रताप सिंह को बाबूगढ़ रवाना किया गया, देवेंद्र बिष्ट ने संभाला चार्ज
News Expert - Sushil Sharma
हापुड़। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर जनपद में निरीक्षकों के तबादले किए गए। इसी क्रम में हापुड़ कोतवाली नगर प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह को बाबूगढ़ थाना भेजा गया है। रविवार को नगर पुलिस ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुनीश प्रताप सिंह के कार्यकाल की रही छाप
नगर कोतवाली प्रभारी के रूप में तैनाती के दौरान मुनीश प्रताप सिंह ने कई सराहनीय कार्रवाइयां कीं। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसते हुए कई वांछित व शातिर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा। बड़े बड़े ब्लाइंड मर्डर केसों का खुलासा सूक्ष्म समय में किए साथ ही नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया। उनकी सख्त कार्यशैली और जनसंपर्क ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
धौलाना से हापुड़ कोतवाली आए देवेंद्र बिष्ट
वहीं धौलाना थाना प्रभारी रहे देवेंद्र बिष्ट को हापुड़ कोतवाली नगर का नया प्रभारी बनाया गया है। रविवार को जब वे चार्ज संभालने पहुंचे तो उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर सम्मान जताया।
देवेंद्र बिष्ट का कार्यकाल भी रहा प्रभावशाली
धौलाना में तैनाती के दौरान देवेंद्र बिष्ट ने अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और बड़े बड़े ब्लाइंड मर्डर केसों का खुलासा करते हुए विशेष अभियान चलाकर कई बड़ी बरामदगियां कीं। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने की दिशा में भी उन्होंने सक्रियता दिखाई। उनकी छवि एक सख्त लेकिन जनसुलभ अधिकारी की रही है।
उम्मीदें और चुनौतियां
नगर क्षेत्र में चार्ज संभालते ही देवेंद्र बिष्ट के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन सुधारने और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की चुनौती होगी। वहीं, स्थानीय लोग उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी तैनाती से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग और मजबूत होगी।









Post a Comment