News Expert - Sushil Sharma
हापुड़- कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान गांव के कालू के रूप में
पुलिस ने मृतक की पहचान गांव बदनौली निवासी 45 वर्षीय कालू के रूप में की है। ग्रामीणों ने बताया कि तड़के कुछ लोग लकड़ी बीनने जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान खेत में शव पड़ा देखकर उनकी चीख निकल गई।
जमीन बिकने के बाद से था परेशान
शव के पास मिला कीटनाशक का रैपर, झोला भी बरामद
पुलिस की जांच में घटनास्थल से कीटनाशक दवा के कई रैपर बरामद हुए हैं। कालू का शव अपने देवताओं के स्थान पर पड़ा मिला। उसका मुंह काला पड़ चुका था और पेट पर फफूंद जैसे निशान दिखाई दिए। पुलिस को शव के पास से एक झोला भी मिला, जिसमें कपड़े और टूथपेस्ट रखा हुआ था।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से मृतक के कपड़ों और मिट्टी के नमूने और अन्य नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया कीटनाशक सेवन की आशंका है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
गांव में मातमी सन्नाटा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
कालू के शव की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। यह स्पष्ट करना अभी बाकी है कि कालू की मौत हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसमें किसी तरह की साजिश शामिल है।









Post a Comment