Top News

स्टंट का जुनून बना आफत, स्कॉर्पियो सीज पुलिस की सख्त कार्रवाई


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़। जनपद हापुड़ में चलती गाड़ी का स्टीयरिंग छोड़कर बोनट पर चढ़कर फिल्मी अंदाज में स्टंट करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हापुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंटबाज स्कॉर्पियो चालक को कार समेत हिरासत में लेकर उस पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा है।

मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के नए हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक स्कॉर्पियो कार को तेज रफ्तार में चलाते हुए कभी बोनट पर लेटता नजर आया तो कभी कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता दिखा। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हापुड़ पुलिस सक्रिय हो गई।

चालक की पहचान फैजान पुत्र पप्पू निवासी ग्राम सिकरोड़ा डासना, जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने फैजान को उसकी स्कॉर्पियो कार समेत गिरफ्तार कर लिया। टीआई छविराम की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल ₹30,500 का चालान काटते हुए गाड़ी को सीज कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्टंट न सिर्फ चालक की बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा हैं। लगातार इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जो भी सड़क को स्टंट का अखाड़ा बनाएगा, उस पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का सख्त संदेश – सड़क पर स्टंटबाजी कर रील बनाने वालों को अब जेल की हवा और भारी जुर्माना झेलने के लिए तैयार रहना होगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post