Top News

ATMS ग्रुप ऑफ फॉर्मेसी में मस्ती महोत्सव, रंगारंग विदाई समारोह में झूमे छात्र


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - एटीएमएस ग्रुप के परमार्थ कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में शुक्रवार को भव्य मस्ती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में शानदार फेयरवेल पार्टी दी। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल व सचिव श्री रजत अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल विषय आधारित शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने योग्य बनाना है।

फॉर्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि किसी भी छात्र को दवा निर्माण या नई तकनीकों को सीखने की जरूरत होगी तो संस्थान उनके लिए हमेशा ओपन प्लेटफॉर्म रहेगा।

विदाई समारोह में हुआ सांस्कृतिक धमाल

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक, शायरी और पर्सनैलिटी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

बी फार्म अंतिम वर्ष से वंश मिस्टर फेयरवेल और दिशा मिस फेयरवेल चुने गए।

डी फार्म से नकुल मिस्टर फेयरवेल और गरिमा मिस फेयरवेल बनीं।

नृत्य में खुशी, गायन में सागर, नाटक में भारत व बादल, पर्सनैलिटी में करण व सुहैल, जबकि शायरी में निखिल ने बाजी मारी।

सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जोश और उत्साह से भरे प्रदर्शन किए। माहौल इतना उत्साहपूर्ण रहा कि सभी छात्र-छात्राएं मस्ती महोत्सव में झूम उठे और यादगार पलों को कैमरे में कैद कर लिया।






Post a Comment

Previous Post Next Post