धोखाधड़ी कर एसी हड़पने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
सुशील शर्मा
सिम्भावली (हापुड़)। जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी कर दो एसी हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से दो हायर कंपनी के एसी बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के खिलाफ अमरोहा, मुरादाबाद और हापुड़ जिलों में धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुराने हाईवे से पकड़ा गया आरोपी
थाना सिम्भावली पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुराना हाईवे से ग्राम खुडलिया की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने धोखाधड़ी कर दो एसी हड़प लिए थे। आरोपी की पहचान जमाल पुत्र सरदार अहमद निवासी मोहल्ला बाजार रज्जाक थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो हायर कंपनी के एसी (चार बोक्स में) बरामद किए हैं। उसके खिलाफ थाना सिम्भावली में मु.अ.सं. 187/2025 धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी जमाल के खिलाफ अमरोहा, मुरादाबाद और हापुड़ में कुल 9 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम, बलात्कार, धार्मिक परिवर्तन कानून, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इसमें से कुछ प्रमुख मुकदमे हैं:
मु0अ0सं0 447/2024 धारा 420, 406 भादवि – थाना अमरोहा नगर
मु0अ0सं0 394/2024 धारा 406, 420, 411 भादवि – थाना नौगांवा
मु0अ0सं0 316/2023 धारा 35(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम, 3/4 डीपी एक्ट, 376, 377, 498ए – थाना मझौला मुरादाबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक राहुल चौहान
उप निरीक्षक यतेन्द्र सिंह
उप निरीक्षक राजदीप दिनकर
कांस्टेबल 523 दिनेश कुमार
(थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़)

Post a Comment