Top News

त्योहारों और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त, दिलाया सुरक्षा का भरोसा



नदीम
हापुड़। आगामी बकरीद व ज्येष्ठ दशहरा के मद्देनज़र जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखाई दी। जिलेभर में पुलिस द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर हापुड़ नगर कोतवाली, हापुड़ देहात, हाफिजपुर, बाबूगढ़, सिम्भावली, गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़, धौलाना और पिलखुवा थानों की पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान थाना प्रभारियों ने बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी जानी।


पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।


गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और तलाशी अभियान भी चलाया। इससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलता है।


पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सतर्कता और गश्त का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति और सौहार्द बना रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post