News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - जनपद हापुड़ पुलिस प्रशासन में शनिवार को व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रशासनिक पुनर्गठन की कड़ी में 7 थानों के प्रभारी निरीक्षकों सहित कुल 10 निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
नए आदेशों के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर थाने के प्रभारी रहे नीरज कुमार को धौलाना थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं धौलाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट को हापुड़ नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहादुरगढ़ प्रभारी मनोज कुमार को गढ़मुक्तेश्वर भेजा गया है, जबकि पूर्व वाचक पुलिस अधीक्षक धीरज मलिक अब बहादुरगढ़ थाने के प्रभारी होंगे।
इसी क्रम में हापुड़ नगर थाने के प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह को बाबूगढ़ थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन्स में तैनात अखिलेश कुमार त्रिपाठी को अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्योपाल सिंह, जो अब तक जनपदीय न्यायालय सुरक्षा देख रहे थे, उन्हें वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा मनीष चौहान को पीआरओ से हाफिजपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। शाहनज़र को पुलिस लाइन्स से न्यायालय सुरक्षा में स्थानांतरित किया गया है। बाबूगढ़ थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह को सिम्भावली थाने की कमान दी गई है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ये फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक हैं। इन बदलावों से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।









Post a Comment