Top News

एसपी ने दो बार किया क्षेत्राधिकारियों का फेरबदल, गढ़मुक्तेश्वर और नगर सीओ की जिम्मेदारी बदली


News Expert - Sushil Sharma 

हापुड़ - जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में लगातार दूसरी बार बड़ा फेरबदल किया। महज कुछ घंटों के भीतर ही सीओ स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया गया।

सुबह की कार्यवाही में एसपी ने हापुड़ क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा को पुलिस कार्यालय का कार्यभार सौंपते हुए नगर क्षेत्र की कमान सीओ स्तुति सिंह को सौंपी थी। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर सीओ वरुण मिश्रा अपने पद पर यथावत रखे गए थे।


लेकिन कुछ ही घंटे बाद देर रात को एसपी ने एक और आदेश जारी करते हुए क्षेत्राधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। नए आदेश के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर सीओ वरुण मिश्रा को अब नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर सीओ स्तुति सिंह को गढ़मुक्तेश्वर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सीओ राहुल सिंह को यातायात पुलिस के साथ-साथ आंकिक शाखा का अतिरिक्त पदभार भी सौंपा गया है।


पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। 








Post a Comment

Previous Post Next Post