News Expert - Sushil Sharma
हापुड़ - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में इंटर के छात्र की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
गांव कनिया कल्याणपुर निवासी 19 वर्षीय पुष्कर कक्षा 12 का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह परिवार की एक महिला को कुचेसर चौपला स्थित अस्पताल छोड़कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह मुबारिकपुर गांव स्थित केके गौड़ स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बचाया नहीं जा सका।
सूचना पर सीओ स्तुति सिंह व कोतवाल महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक के पिता लख्मी ने बताया कि पुष्कर तीन भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। बेटे की मौत की खबर से पिता लख्मी, मां देशना समेत पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव में शोक का माहौल है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।










Post a Comment