Top News

हापुड़ देहात थाने में पुलिस आरक्षी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण


हापुड़ देहात थाने में पुलिस आरक्षी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

हापुड़। उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयनित 60,244 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रविवार को थाना हापुड़ देहात में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।

थाने में इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। यह राज्यव्यापी कार्यक्रम लखनऊ से प्रसारित हुआ, जहां भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में नवचयनित पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने इस ऐतिहासिक क्षण को सराहा और उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की। पुलिस विभाग की ओर से थाने में सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी ताकि सभी उपस्थितजन प्रसारण को सहजता से देख सकें।




Post a Comment

Previous Post Next Post