Top News

बंद फैक्ट्री में गाटर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

बंद फैक्ट्री में गाटर चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

थाना पिलखुवा पुलिस की कार्यवाही, चोरी की गाटर और नकदी बरामद

हापुड़ - जनपद हापुड़ की थाना पिलखुवा पुलिस ने बंद पड़ी एक फैक्ट्री से चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की गाटर और गाटर बेचकर प्राप्त ₹1500 की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और चोरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पिलखुवा थाना पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की है।


एनसीआर पेट्रोल पंप के पास से दबोचे गए चोर
थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एनसीआर पेट्रोल पंप के पास से दोनों चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बंद फैक्ट्री से गाटर चोरी करना स्वीकार किया। बरामद गाटर और नकदी को कब्जे में लेकर दोनों को थाने लाया गया।

चोरों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ब्रजमोहन पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम गालन्द, थाना पिलखुवा, और इसरार पुत्र शौकत अली, निवासी ग्राम हावल, थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।


पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और इनके अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post